एडिनॉइड्स और टॉन्सिल्स बच्चों और बड़ों, दोनों के गले के पीछे मौजूद छोटे ऊतक (glands) होते हैं जो शरीर को संक्रमणों से बचाने का काम करते हैं। लेकिन जब ये बार-बार सूज जाते हैं या इंफेक्शन हो जाता है, तो सांस लेने, खाने, बोलने और नींद में दिक्कतें आने लगती हैं।
एडिनॉइड्स की समस्या में बच्चे को अक्सर नाक बंद रहना, मुंह से सांस लेना, खर्राटे आना, और बार-बार सर्दी-जुकाम होना जैसे लक्षण दिखते हैं।
टॉन्सिलाइटिस में गले में दर्द, निगलने में कठिनाई, बुखार, और गले में सूजन जैसे लक्षण पाए जाते हैं।
हमारे सेंटर पर एडिनॉइड्स और टॉन्सिल्स से जुड़ी सभी समस्याओं की जांच आधुनिक उपकरणों से की जाती है।
इलाज में दवाइयों, नेब्यूलाइज़ेशन, और ज़रूरत पड़ने पर सर्जरी (Tonsillectomy / Adenoidectomy) की सुविधा भी उपलब्ध है।
सही निदान और समय पर इलाज से बच्चे और वयस्क दोनों पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
© Copyright 2020 | Dr. Mukesh Allergy & Asthma Center All Rights Reserved OxDigital (Google Adwords)